{"_id":"5849ab544f1c1be35944a673","slug":"yamuna-nagar-car-rupies-baramad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से मिली आठ लाख की करेंसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से मिली आठ लाख की करेंसी
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर यमुनानगर पुलिस ने देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया में एक कार से करीब आठ लाख रुपये की बंद की गई करेंसी पकड़ी है। यह रकम एक स्कोडा कार से मिली है, जिस पर दिल्ली का नंबर अंकित है। कार सवार व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह एक फैक्ट्री में पेमेंट देने के लिए यह रकम लेकर आया था। पुलिस ने इसकी सूचना इंकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लाईवुड फैक्ट्री के बाहर एक कार में बंद की गई करेंसी रखी है। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी देवेंद्र अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एक प्लाइवुड फैक्ट्री के बाहर सफेद रंग की स्कोडा कार खड़ी थी। इस पर दिल्ली का नंबर अंकित था। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में एक बैग रखा था। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर उसकी जांच की। जांच में बैग के अंदर से पांच-पांच सौ व एक-एक हजार रुपये के नोट मिले। कार में सवार व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम अजय बताया।
उसके अनुसार वह यह रकम एक फैक्ट्री में पेमेंट देने के लिए लेकर आया था। पुलिस कार से मिले नोटों व कार सवार व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले गई। कार की डिग्गी में नोट की गिनती की गई। इनमें एक हजार के 591 नोट व पांच सौ रुपये के 418 नोट थे। कुल रकम सात लाख 91 हजार रुपये थी। पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रीयल एरिया में एक कार में पुरानी करेंसी रखी है। कार को कब्जे में लेकर जांच की गई। जांच में कार से लगभग आठ लाख रुपये की पुरानी करेंसी मिली है। कार व रुपये को कब्जे में ले लिया है। कार में बैठे व्यक्ति व चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस बारे में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। वे ही इन लोगों से पूछताछ करेंगे।
- देवेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।