फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar,apharan,girl,rape

बिलासपुर से नाबालिग को अगवा कर जीरकपुर में किया दुष्कर्म

Mon, 10 Oct 2016 12:01 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Mon, 10 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अंबाला के बिलासपुर क्षेत्र में आई एक नाबालिग लड़की को एक युवक ने अपने साथी की मदद से अगवा कर लिया। अगवा कर आरोपी उसे पंजाब के जीरकपुर में ले गए। जहां आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ अगवा, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अंबाला कैंट की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बिलासपुर के एक गांव में रिश्तेदारी में आई थी। 27 सितंबर को जब वह मारवां के नजदीक किसी काम के लिए आई थी। आरोप है कि इस दौरान छोटा मारवां निवासी मोहित अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने जबरदस्ती उसे अगवा कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक उसे पंजाब के जीरकपुर में एक सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी मोहित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकली और बिलासपुर पहुंची। यहां पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने उसे बिलासपुर थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान लिए और उसका मेडिकल कराया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहित व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ अगवा करने, दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएआई कुसुम रानी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर गाली गलौज
रादौर। रादौर में मंडी रोड पर एक युवक ने गांव बापा की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद रादौर पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने व लड़की को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।


एक युवती ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के साथ रादौर किसी काम से आई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक दीपक उर्फ दीपू अनाजमंडी रोड पर उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया। मौके पर जमा लोगों की भीड़ को देखकर वह फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed