फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, accident,trama sente,elaj

हादसों में सात लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर में चल रहा उपचार

Thu, 13 Oct 2016 12:22 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Thu, 13 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, accident,trama sente,elaj
fj - फोटो : fj
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामलों की जांच के बाद आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र निवासी रामेश्वर ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी और लड़के के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर किसी काम से आ रहा था। रास्ते में जब वह कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर गांव औरंगाबाद के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगली निवासी जसजीत अपने भाई गुरविंद्र के साथ घर का सामान लेने के लिए बिलासपुर की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह कपालमोचन रोड पर पहुंचे तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टक्कराई, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उधर, रादौर निवासी दीपक कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह दवाई लेने के लिए यमुनानगर आ रहा था। रास्ते कु रुक्षेत्र हाइवे पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क के बीचों बीच जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।


वहीं, चाहड़ो निवासी मोहित ने लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली चलाकर साढौरा रोड पर पाबनी कलां निवासी जसबीर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जसबीर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed