फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two group,gandasi, four

दो गुटों में जमकर चली तलवारें व गंडासियां, चार घायल

Thu, 03 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Thu, 03 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव नए बांस में दो गुटों में जमकर लाठियां, तलवारें और गंडासियां चली। जिनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मामले में खिजराबाद पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नयाबांस निवासी अमरसिंह ने बताया कि उसकी दो लड़कियां खिजराबाद के ही गर्ल्स हाई स्कूल में नौंवी और दसवीं कक्षा में पढ़ती है। गांव का ही एक लड़का गुरमीत उर्फ काला उनको पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। गांव की ही एक महिला के साथ मिलकर उसने मेरी लड़कियों को पूरी तरह से डरा धमका रखा था। एक महीना पहले किसी तरह से मेरी लड़की ने पूरी बात मुझे बताई और इस पर मैंने पंचायत और खिजराबाद पुलिस को इस बारे सूचित किया और गांव में पंचायत लगी जहां लड़के को भरी पंचायत में जूते मारकर और जुर्माना लगाकर फैसला हो गया था। फैसले के सप्ताहभर बाद आरोपी लड़के ने फिर से लड़कियों को परेशान करना शुरू कर दिया। पीडित ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले आरोपी लड़का बाइक पर तीन लड़कों के साथ आया और मेरे घर के सामने से बाइक पर कई चक्कर लगाए और हॉर्न आदि बजाकर परेशान किया। रास्ते में ही मेरा टकराव उनके साथ हो गया और कहासुनी के साथ बात मारपिटाई पर आ गई। उसके बाद फिर गांव में पंचायत लगी जहां उन्होंने सारी गलतियां मानी और भविष्य में ऐसा ना करने पर राजी हो गया। पीड़ित अमर सिंह ने बताया कि एक नवंबर की शाम को लगभग चार बजे आरोपी लड़का उसके घर के सामने से निकला और वह अपने घर साइकिल से आ रहा था तो उसने बाइक से उसे टक्कर मार दी और गालियां देने लगा। योजनाबद्ध तरीके से बात बढ़ते देख उसके साथ के कई लड़के वहां पर पहुंच गए और तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसकी पत्नी ममता, भतीजा मुकेश, भाई फूलचंद और उसके सिर में गहरी चोटें आई। अमर सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के ने उन पर तेजधार हथियारों चाकू, गंडासी, तलवार आदि से जानलेवा हमला किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी गुरमीत उर्फ काला,  राजकुमार, अनिल, बंटी, जाजू, जसवंता, जतिंद्र, लालचंद, चमनलाल, सुनील तथा मुजाफत कलां निवासी कर्ण व गगनौली निवासी रिंकू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


खिजराबाद थाना प्रभारी विरेंद्र राणा का कहना है कि मामले में दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed