फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trader shot at in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: हिमालयन राइस मिल के बाहर चावल व्यापारी को मारी गोली, तीन दिन पहले हुई थी शादी

Tue, 25 Jan 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/साढौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/साढौर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 10:43 PM IST
सार

बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घायल व्यापारी मुलाना का निवासी है। साढौरा कारोबार के लिए आया था।

विज्ञापन
Trader shot at in Yamunanagar of Haryana
घायल व्यापारी के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के गांव सरावां में पाबनी मोड़ के पास स्थित हिमालयन राइस मिल में चावलों के नमूने देखकर बाहर आ रहे चावल व्यापारी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में चावल व्यापारी की दाहिनी टांग में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि वारदात का कारण रंजिश है या फिर लूट के इरादे से घटना की गई।  हिमालयन राइस मिल के मालिक विपिन अग्रवाल ने बताया कि अंबाला के मुलाना निवासी नितिश शर्मा चावल व्यापारी हैं। चावल खरीदने को लेकर अक्सर वह उनके पास आते रहते थे। मंगलवार को नितिश अपनी आई-20 कार में सवार होकर चावल व कनकी के नमूने देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन


कार राइस मिल के बाहर खड़ी करके वह अंदर आ गये। चावल व कनकी के नमूने देखने के बाद वह कार की तरफ जा रहे थे। तभी कार के पास बाइक सवार तीन युवक आ धमके। युवकों के मुंह पर मास्क थे। आरोपियों ने व्यापारी से कार की चाबी मांगी। जब नीतिश उन्हें कार की चाबी देने लगा, तभी पीछे बैठे एक बाइक सवार ने गोली चला दी। गोली नीतिश की दाहिनी टांग में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर वे तुरंत मिल से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। उन्होंने घायल नीतिश को संभाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढौरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।  जांच के दौरान पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गोली मारने की कहानी, प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

प्रत्यक्षदर्शी राइस मिल के कर्मचारी रवि ने बताया कि व्यापारी को गोली मारने की वारदात के दौरान वह राइस मिल के बाहर खड़े थे। जब व्यापारी नीतिश कार के पास पहुंचा तभी एक बाइक पर मास्क लगाए तीन युवक वहां आए। दूर से देखने में ऐसा लग रहा था जैसे वे उससे कार की चाबी मांग रहे हों। नीतिश उन्हें कार की चाबी देने लगा, तभी बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी, जो नीतिश की दाहिनी टांग में जा लगी। गोली लगने से नीतिश नीचे गिरा पड़ा। इसके बाद तीनों बाइक सवार बदमाश मुलाना की तरफ भाग गए। 

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

आसपास के लोगों के अनुसार जिन बाइक सवार युवकों ने व्यापारी नीतिश शर्मा को गोली मारी, वे काफी समय से आस-पास घूम रहे थे। तीनों युवक काफी समय से राइस मिल के बाहर खोखे के पास खड़े थे। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। 

तीन दिन पहले ही हुई थी शादी 

चावल व्यापारी नीतिश शर्मा की तीन दिन पहले 22 जनवरी को शादी हुई है। घायल नीतिश के पिता सोमदत्त शर्मा ने बताया कि शादी में नीतिश को नई कार मिली थी, जिसे लेकर मंगलवार को पहली बार वह निकला था। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला क्यों किया। पुलिस को इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बेटे व उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।वर्जन साढौरा थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने गोली क्यों चलाई अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed