फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft in two houses and one school

दो सूने घरों व सरकारी स्कूल के ताले तोड़ लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

Thu, 17 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Thu, 17 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर स्थित दो सूने घरों  का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर दी। वहीं साढौरा क्षेत्र के गांव बकाला के सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर दो सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रोफेसर कॉलोनी निवासी गौरव गर्ग ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 दिसंबर को परिवार के सदस्यों के साथ घर का ताला लगाकर समारोह में भाग लेने के लिए गया था। जब वह समारोह में भाग लेकर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर से पांच हजार रुपये की नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, सुभाष नगर कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नगदी, सोने व चांदी के आभूषण व सिलेंडर चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है।


पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, राजकीय मिडिल स्कूल बकाला के हैड मास्टर अमित शर्मा ने बताया कि चोरों ने 15 दिसंबर की रात को स्कूल का ताला तोड़कर दो सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया। सामान की कीमत करीब 12 हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed