फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft, haryana, police

दिनदहाड़े सूने घर के ताले तोड़ 14 हजार की नकदी व गहने उड़ाए

Mon, 21 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Mon, 21 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की मुखर्जी पार्क कॉलोनी में चोर दिनदहाड़े सूने घर के ताले तोड़ 14 हजार रुपये की नकदी सहित हजारों रुपये सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। वारदात के समय पीड़ित फैक्ट्री में काम पर गया था, वहीं पत्नी बाजार में खरीददारी करने गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुखर्जी पार्क कॉलोनी निवासी सोहन लाल ने जगाधरी शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी में स्थित एक मेटल फैक्ट्री में कर्मचारी है। रोजाना की तरह शनिवार सुबह वह फैक्ट्री में काम पर चला गया। उसके जाने के बाद सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी भी घर के दरवाजों व गेट का ताला लगाकर खरीददारी करने बाजार में चली गई। दोपहर करीब एक बजे जब उसकी पत्नी घर लौटी तो उसने देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


उसने अलमारी की जांच की तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और उसके अंदर रखी करीब 14 हजार रुपये की नकदी, 50-60 हजार रुपये के सोने व चांदी के गहने व अन्य सामान गायब था। उसने चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना शहर जगाधरी पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की, वहीं सीन आफ क्राइम की टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सोहन लाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी प्रवीण कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed