{"_id":"57c9d1d34f1c1b660b2cc216","slug":"theft-crime-police-cia-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए के हत्थे चढ़े टूंटी और बाइक चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए के हत्थे चढ़े टूंटी और बाइक चोर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो चोरों को काबू किया है। एक चोर ने टूंटी (नल) चोरी करने की वारदात कबूली है तो दूसरे बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने सफर कुछ दिन पहले ही शुरू किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिहार के छपरेहड़ी निवासी सूरज चोरी की गई टूटियां बेचने की फिराक में है। जो टूटियां बेचने के लिए जगाधरी की तरफ आए। पुलिस ने टीम का गठन कर जगाधरी तिकोना पार्क से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की हुई टूटियां व अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने थाना शहर जगाधरी क्षेत्र में सूने पड़े मकान से टूटियां चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
बाइक चोर दबोचा
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रीन बिहार निवासी गौतम चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है। एएसआई मक्खन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छोटी लाइन पर नाकाबंदी की। आरोपी को चोरी की बाइक पर आता दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा, टीम ने उसे कुछ दूरी पर पीछा करके पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि जिस बाइक को आरोपी बेचने की फिराक में था, वह बाइक उसने हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 18 से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दोनों ही चोरों की पहली चोरी
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक पूछताछ में दोनों ही चोरों की ये पहली चोरियां थी। दोनों बाइक और टूंटियां बेचने की फिराक में थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।