फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   team, police, mulzim, theap, cash

कैथल पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में जठलाना पुलिस ने दी दबिश

Fri, 23 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 23 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
team, police, mulzim, theap, cash
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : फइल फोटो
 दो दिन पहले यमुनानदी पार स्थित गांव पौबारी में कैथल पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जठलाना पुलिस ने गांव में दबिश दी। एसएचओ जठलाना ओमप्रकाश राणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल यमुनानदी पार स्थित पौबारी गांव पहुंचा और आरोपियों के घरों की पुलिस ने तलाशी ली।
विज्ञापन




लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ पाया। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए।
बताया गया है कि कैथल पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी गांव छोड़कर उत्तरप्रदेश निकल गए हैं। दिनभर जठलाना पुलिस आरोपी काला व उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव पौबारी व यूपी सीमा से लगते क्षेत्र में उन्हें खोजती रही।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ओमप्रकाश राणा ने बताया कि पुलिस सुबह से शाम तक आरोपियों की तलाश में लगी रही। मगर उनका पता नहीं चला। जल्द ही पुलिस आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को ढांड (कैथल) थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार गांव पौबारी निवासी  काला को गिरफ्तार करने के लिए आई थी।



काला पर ढांड थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस  आरोपी को हिरासत में लेकर जा रही थी कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने कैथल पुलिस क ी टीम को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम से हाथापाई कर आरोपी काला को छुड़वा लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायर भी किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जा रहे निजी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद कैथल पुलिस की टीम वहां सेनिकल गई।




कैथल पुलिस के इंस्पैक्टर रमेश कुमार  ने इसकी शिकायत थाना जठलाना में दी थी। उनकी शिकायत पर आरोपी काला व उसके 8-10 साथियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed