फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   seven, years, old, girl

सात वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

Thu, 25 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Thu, 25 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के तीर्थ नगर में बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी पड़ोसी युवक को पुलिस ने मंगलवार देर शाम बाड़ी माजरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने सात साल की बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर माचिस की तीली से उसके शरीर से छेड़छाड़ की थी। इंफेक्शन होने पर बच्ची को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जांच में बच्ची के शरीर से पहले माचिस की तीली निकली थी। इसके बाद मंगलवार को पांच रुपये का सिक्का और बजरी भी निकली है। फिलहाल बच्ची का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम थाना सदर यमुनानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीर्थ नगर में बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी पड़ोसी युवक बाड़ी माजरा पुल के नजदीक घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक से पूछताछ की गई। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।  
विज्ञापन


बच्ची से हुई अश्लील हरकत की सूचना मिलने पर वे ट्रामा सेंटर गए थे। बच्ची ने अपने बयान में माचिस की तीली से शरीर के साथ छेड़छाड़ करने की बात बताई है। घटना छह दिन पहले की है। उन्हें शिकायत आज मिली। शिकायत आते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी ताऊ गिरफ्तार
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र में 12 साल की भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी ताऊ को पुलिस ने मंगलवार देर शाम कलावड़ गांव के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुकान से खाने का सामान दिलाने के बहाने बच्ची को अपने बाड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बतां दे कि एक महिला ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 22 मई को वह किसी काम से गांव में की गए हुए थे। घर पर उसकी 12 साल की बच्ची और लड़का था। इस दौरान उसका जेठ बलवंत सिंह उनके घर आया और उसकी बेटी को दुकान से खाने का सामान दिलाने के बहाने ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed