फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   roadways bus driver beating by people, workers take action , create road jam, yamuna nagar, harayana

रोडवेज बस चालक को पीटा, गुस्साएं कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर लगाया जाम

Thu, 26 May 2016 12:51 AM IST
beaure,amar ujala
beaure,amar ujala Updated Thu, 26 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे 73 पर थाना छप्पर के नजदीक चंडीगढ़ से यमुनानगर रोडवेज की बस लेकर आ रहे रोडवेज चालक व प्राइवेट बस चालकों में मारपीट हुई। मारपीट में रोडवेज बस चालक की वर्दी तक फाड़ दी गई। इससे गुस्साएं रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए यमुनानगर बस स्टैंड का गेट बंद कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



जाम की सूचना पर रोडवेज जीएम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। इस दौरान करीब पौने घंटे तक बस स्टैंड पर जाम लगा रहा। देर शाम पुलिस ने मामले में प्राइवेट बस चालक सहित पांच लोगों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के चालक सुरेंद्र कुमार यमुनानगर डिपो की चंडीगढ़-यमुनानगर रूट की बस पर चालक है।


बुधवार सुबह सुरेंद्र रोडवेज बस को चंडीगढ़ से लेकर यमुनानगर आ रहा था। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 (अंबाला रोड) पर वह थाना छप्पर के पास सवारियों को बिठाने लगा। इसी दौरान पीछे से एक प्राइवेट बस आ गई और प्राइवेट बस चालक ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिस पर रोडवेज चालक सुरेंद्र ने उसे साइड से आगे निकलने का इशारा किया। आरोप है कि इस पर प्राइवेट बस चालक ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब सुरेंद्र ने इसका विरोध किया तो तभी प्राइवेट बस से चार-पांच युवक उतरकर आए और चालक सुरेंद्र पर हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए आरोपियों ने चालक सुरेंद्र की वर्दी को भी फाड़ दिया और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बस में मौजूद सवारियों ने किसी तरह रोडवेज चालक को बचाया। सुरेंद्र ने मामले की सूचना तुरंत रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को दी। जिसके बाद यूनियन के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बसों का संचालन बंद करा दिया और यमुनानगर बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद दिया।


कुछ ही देर में रोडवेज के सैकड़ाें कर्मचारी यमुनानगर बस स्टैंड में एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। करीब 45 मिनट तक चालकों का प्रदर्शन चलता रहा। जाम की सूचना पर जीएम रविंद्र पाठक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रोडवेज चालकों व यूनियन के लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी आरोपी प्राइवेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जीएम पाठक ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने और बस का चालान कराए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारी शांत हुए और बसों का संचालन शुरू कर दिया।



वर्कशॉप रोड तक लगी बसों की कतार:
रोडवेज कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद करने से अंदर की बसे अंदर और बाहर से आने वाली बसें बस स्टैंड के बाहर खड़ी हो गई। कुछ ही देर में यमुनानगर बस स्टैंड के बाहर रोडवेज बसों की लंबी कतार लग गई। इससे जहां बस स्टैंड के सामने वाली सड़क पर जाम लग गया। वहीं बसों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 45 मिनट तक बस स्टैंड पर खड़ी रही। बसें न चलने से यात्री काफी देर तक बस स्टैंड पर ही इंतजार करते रहे।


प्राइवेट बस चालक द्वारा रोडवेज चालक सुरेंद्र के साथ मारपीट करने पर कुछ रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड का गेट बंद किया था। कर्मचारियों को समझाकर शांत कर दिया गया है। वहीं आरोपी प्राइवेट चालक के खिलाफ मामला दर्जकर करवा दिया गया है।

- रविंद्र पाठक, जीएम, यमुनानगर डिपो, हरियाणा रोडवेज।


छप्पर बस स्टॉप के नजदीक रोडवेज बस चालक व प्राइवेट चालकों में मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक आरोपी प्राइवेट चालक फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने रोडवेज चालक सुरेंद्र की शिकायत पर प्राइवेट बस चालक व चार अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना छप्पर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed