{"_id":"58d6b73b4f1c1b870a1a5213","slug":"road-accident-father-doughter-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने लील ली साइकिल सवार बाप-बेटी की जान, मां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे ने लील ली साइकिल सवार बाप-बेटी की जान, मां घायल
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ताजकपुर के समीप पश्चिमी यमुना नहर किनारे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बाप व उसकी चार वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि हादसे में बच्ची की मां घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंची थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव पांसरा के महेंद्र (32) शुक्रवार रात गांव फतेहपुर निवासी अपनी पत्नी रेणु व चार वर्षीय बेटी निशा के साथ साइकिल पर अपने ससुराल फतेहपुर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह गांव ताजकपुर में पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे तीनों साइकिल से नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद मार्ग से गुजर रहे कार चालक ने सड़क पर तीनों को घायलावस्था में देखा और रेणु ने उससे मदद की गुहार लगाई। इस पर कार चालक ने तीनों को अपनी कार में बैठाकर यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार वर्षीय बच्ची निशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि महेंद्र का उपचार किया गया, परंतु उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शनिवार सुबह उपचार के दौरान महेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी रेणु की हालत सामान्य बताई गई है। हादसे की सूचना पाकर पहुंची थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बाप-बेटी की मौत से गांव में पसरा मातम:
शुक्रवार रात को ही गांव में बेटी की मौत की खबर पहुंच गई। इससे उसके घर व गांव पांसरा में मातम छा गया। इसके बाद सुबह जब अस्पताल में उपचाराधीन पिता की मौत की सूचना मिली तो गांव में सन्नाटा पसर गया। शनिवार दोपहर महेंद्र का अंतिम संस्कार उनके गांव में कर दिया गया, जबकि निशा का शव दफनाया गया। संस्कार के समय लोगों की काफी भीड़ रही। परिवार के दो सदस्यों की जान जाने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। एक साथ दो शव गांव में पहुंचने से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई जनक, जांच अधिकारी, थाना सदर यमुनानगर।