{"_id":"574895304f1c1be849690752","slug":"red-beacon-crime-car-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कार पर लाल बत्ती लगाकर दिल्ली से यमुनानगर पहुंचा व्यक्ति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी कार पर लाल बत्ती लगाकर दिल्ली से यमुनानगर पहुंचा व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बहु के साथ चल रहे दहेज उत्पीड़न मामले में दिल्ली से लघु सचिवालय में एक व्यक्ति अपनी रिट्ज कार पर लाल बत्ती लगाकर आया। पार्किंग में निजी कार पर लाल बत्ती लगी देख सभी शक की नजरों से देखने लगे। जब पुलिस ने व्यक्ति ने लाल बत्ती लगाने का कारण पूछा तो व्यक्ति राष्ट्रपति भवन में कार्यरत बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने लगा। लेकिन उसकी पोल जब उसकी बहु ने आकर खोल दी तो पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी को जब्त कर लिया।
शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय में लाल बत्ती लगी हुई एक रिट्ज कार आकर पार्किंग में खड़ी हुई। जिस पर दिल्ली का नंबर लगा हुआ था। लेकिन गाड़ी पर कोई परमिशन न होने के कारण हर व्यक्ति इस गाड़ी को शक की नजर से देख रहा था। लेकिन जब पुलिस इस गाड़ी के मालिक को ढूंढते ढूंढते गाड़ी के मालिक तक पहुंची तो हकीकत चौंकाने वाली निकली। पुलिस ने कार चालक को लाल बत्ती लगाने का कारण पूछा।
तो उक्त व्यक्ति ने अपने आप को राष्ट्रपति भवन में कार्यरत बताया। लेकिन कुछ देर बाद पब्लिक के बीच में ही उक्त व्यक्ति की बहु ने आकर उसकी पोल खोल कर रख दी। पुराना हमीदा निवासी व्यक्ति के बेटे की पत्नी ने बताया कि उसका अपने ससुराल के लोगों के साथ दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति निजी कार पर लाल बत्ती लगाकर अपने आप को एक बड़े रुतबे वाला बताकर रौब झाड़ता है।
विज्ञापन
जबकि वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है। व्यक्ति की पोल खुलते ही पुलिस ने उसकी गाड़ी को जब्त करने में देर नहीं लगाई। पुलिस ने मौके से ही गाड़ी पर लगी हुई लाल बत्ती को कब्जे में लेने के बाद गाड़ी व आरोपी को हुडा पुलिस चौकी में ले गए।
ढाई साल से चल रहा केस :
पुराना हमीदा निवासी हरप्रीत पाल कौर ने बताया कि उसकी शादी 2010 में दिल्ली के सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति के बेटे के साथ हुई थी। हरप्रीत का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसका पति उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। बात बात पर उसे ताने कसते थे। कई बार पंचायतें भी हुई, उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। लगभग ढाई साल पहले आरोपियों ने उसे मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पिछले ढाई साल से उनका केस चल रहा है।
गाड़ी पर बत्ती लगा डराते व धमकाते :
पीड़ित महिला का कहना है कि जब भी वह फैसला करने के लिये यमुनानगर आते थे तो वह कार पर लाल बत्ती लगाकर आते थे। आने के बाद उन्हें डराते धमकाते थे। ताकि वह दबाव में आकर फैसला कर लें। आज डीएसपी के पास पेश होना था, इसलिए आज भी वह दिल्ली से लाल बत्ती लगाकर यमुनानगर तक आया। अब पुलिस को पता चला तो गलती बता रहे हैं। वह किसी राष्ट्रपति भवन में काम नहीं करते है।
वर्जन :::::::
लघु सचिवालय की पार्किंग में लाल बत्ती लगी निजी कार को जब्त कर लिया गया है। जांच में कार दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंट की निकली है। जो दहेज उत्पीड़न के मामले में सुनवाई के लिए यहां आया था। पुलिस ने चालान कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- एएसआई देवेंद्र सिंह, इंचार्ज, हुडा चौकी, जगाधरी।