फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   railway,youth, train,death

फाटक क्रॉस करते युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sat, 25 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 25 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कान में फोन की लीड लगाकर फाटक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।  

बिहार के जिला गोपालगंज में गांव उसरी निवासी विकास (22) खजूरी रोड स्थित फैक्टरी में मजदूरी करता था, जो  खजूरी रोड स्थित गांव रायपुर में किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार को वह पांसरा में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जब वह पांसरा के रेलवे फाटक  को पार करने लगा तो उसे ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने विकास को गंभीर हालत में शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन पीजीआई में विकास ने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed