फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prince of UAE will visit Yamunanagar in Haryana on Saturday

हरियाणा: यूएई के राजकुमार जानेंगे यमुनानगर के उद्योगों की खासियत और उत्पाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से किया जाएगा स्वागत

Fri, 11 Feb 2022 01:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 01:57 AM IST
सार

शनिवार को यमुनानगर पहुंचने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से यूएई के प्रिंस का स्वागत किया जाएगा। हरियाणा के यमुनानगर जिले से मशीनरी, बर्तन सहित अन्य उत्पाद दुबई भेजे जाते हैं।

विज्ञापन
Prince of UAE will visit Yamunanagar in Haryana on Saturday
सरस्वती शुगर मिल में स्थापित एथेनॉल प्लांट दूसरी ओर राजकुमार शेख माजिद राशिद अल मुल्ला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत भ्रमण के दौरान यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के राजकुमार शेख माजिद राशिद अल मुल्ला शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर पहुंचेंगे। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से न सिर्फ उनका स्वागत किया जाएगा, बल्कि उन्हें जिले के उद्योगों की खासियत और उत्पाद के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रिंस के भ्रमण से यमुनानगर को नई पहचान मिलेगी। 

विज्ञापन


जिले में कई विश्वस्तरीय औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं और यहां के उत्पाद विदेशों में भेजे जाते हैं, लेकिन यमुनानगर को विश्वपटल पर अभी तक अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई है। यही कारण है कि यूएई के राजकुमार के भारत भ्रमण के दौरान चैंबर्स आफ कॉमर्स की ओर से उन्हें यहां आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विभोर पहुजा ने बताया कि प्रिंस के भ्रमण के दौरान कारोबारियों द्वारा उन्हें यहां के उद्योगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रिंस को बताया जाएगा कि यहां पर किस प्रकार के उद्योग स्थापित हैं और उनके लिए किन परिस्थितियों व चीजों की आवश्यकता रहती है। यहां स्थापित इस्जेक कंपनी के बारे में भी उन्हें जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्जेक विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग कंपनी है, जिसमें बड़ी-बड़ी मशीनें तैयार की जाती हैं। यहां से मशीनें तैयार कर दुबई सहित अन्य अरब देशों में भेजी जाती है। इसके अलावा यहां के बर्तन उद्योग के बारे उन्हें बताया जाएगा। यहां से बड़ी संख्या में एल्युमिनियम के बर्तन दुबई जाते हैं।


वहीं विश्वस्तरीय स्टील बर्तन की भी यहां पर भारी मांग हैं। इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित एथेनॉल प्लांट और शुगर मिल सहित अन्य उत्पादों की जानकारी दी जाएगी। विदित हो कि जिले की सरस्वती शुगर मिल एशिया की सबसे बेहतरीन चीनी बनाने वाली कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed