फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police station in-charge and head constable suspended after bloody clash between two communities in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: नागल में दो समुदायों में खूनी संघर्ष के बाद थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल सस्पेंड, गांव में तनाव बरकरार

Wed, 23 Feb 2022 12:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 12:51 AM IST
सार

जठलाना के नए थाना प्रभारी ने पदभार संभालते ही गांव का दौरा कर जायजा लिया। तीन अन्य थाना प्रभारियों और एक चौकी इंचार्ज को भी इधर से उधर किया गया। मामले में पांच आरोपियों की भी पुलिस ने गिरफ्तारी की।

विज्ञापन
Police station in-charge and head constable suspended after bloody clash between two communities in Yamunanagar of Haryana
गांव में विवाद के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो )

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के गांव नागल में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष के बाद एसपी ने रातों रात जठलाना थाना प्रभारी पूर्ण सिंह और हेड कांस्टेबल संदीप को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही मंगलवार सुबह नए थाना प्रभारी ने पदभार संभालते ही नागल गांव का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। यही नहीं घटना के बाद तीन अन्य प्रभारियों (यमुनानगर सदर, गांधीनगर, फर्कपुर) सहित एक चौकी इंचार्ज (रामपुरा) को भी तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है। दूसरी ओर एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। 

विज्ञापन


साढ़े तीन माह के अंतराल में नागल गांव में दो समुदायों के बीच दूसरी बार खूनी संघर्ष से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पहले बुलेट पटाखे बजाने को लेकर और फिर डीजे बजाने को लेकर नागल में खूनी संघर्ष के बाद अभी तनाव बरकरार है। पुलिस की ओर दोनों समुदाय के लोगों की शांति कमेटी बनाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं एक पक्ष की ओर से दी गई शिकायत पर 33 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं, जिनके लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में अभी तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति पर नियंत्रण व नजर रखने के लिए डीएसपी रादौर रजत गुलिया को पुलिस बल के साथ गांव में ही तैनात किया गया है। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। 

 

जठलाना थाना प्रभारी पूर्ण सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। गांव में शांति के लिए पीस कमेटी बनाई गई है। दोनों पक्षों के लोगों से बात की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में शांति बनी रहे, इसके लिए सभी आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। -कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed