{"_id":"585589b94f1c1bf95164a45a","slug":"oldman-slap-policeman-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को थप्पड़ मारने पर भड़के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को थप्पड़ मारने पर भड़के लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
शनिवार शाम को एक पुलिस कर्मी द्वारा शहीद भगत सिंह चौक के समीप स्कूटर सवार बुजुर्ग को थप्पड़ मारने पर लोग भड़क गए। भड़के लोगों ने चौक के समीप पर हंगामा कर दिया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई वहीं, इसी समय करीब एक किलोमीटर दूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में शमिल थे। हंगामे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस के हाथ पैर फूल गए। मौके पर तुरंत डीएसपी आदर्शदीप व सिटी एसएचओ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वान दिया।
मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग स्कूटर पर जा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर एक पुलिस कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बारे में पता चलते ही बुजुर्ग के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर हंगामा कर दिया। उसी समय मुख्यमंत्री करीब एक किलोमीटर दूर डीएवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों को पहुंच गई। जिसके बाद डीएसपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और सिटी थाने में बातचीत के लिए बुला लिया। देर रात तक पुलिस अधिकारी व परिजनों में बातचीत चल रही थी। वहीं डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने कहा कि परिजन लिखित शिकायत दे, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।