फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   oil robbery call five lakh robbery

तेल निकलने का इशारा कर पौने पांच लाख की चोरी

Sun, 09 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
ब्यूरो यमुनानगर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
oil robbery call five lakh robbery
नई दिल्ली में लूट की वारदात - फोटो : ANI
जगाधरी वर्कशाप रोड पर प्लाइवुड व्यापारी को कार से तेल निकलने का इशारा कर दो युवकों ने उसकी कार से पौने पांच लाख रुपये व दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के समय व्यापारी अपने कार्यालय जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोका कालोनी निवासी हिमांशु की यमुनानगर में प्लाइवुड फैक्ट्री है। शनिवार सुबह हिमांशु रोजाना की तरह अपनी फॉर्चूनर कार में सवार होकर जगाधरी वर्कशॉप रोड पर स्थित कार्यालय में आ रहे थे। उनके पास व्यापार के लिए रखे करीब पौने पांच लाख रुपये और अन्य दस्तावेजों से भरा बैग था। रास्ते में उन्होंने एक पेट्रोल पंप से तेल डलवाया। पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद जब वे वर्कशाप रोड पर पेपर मिल ग्राउंड के नजदीक पहुंचे तो बाइक सवार दो लड़कों ने उन्हें इशारा किया कि उनकी कार से तेल निकल रहा है। जब वे कार को रोककर बोनट खोल कर देखने लगा तो ऐसा कुछ नहीं था। जब वे वापस कार के अंदर आए तो उन्होंने देखा कि किसी ने कार से बैग चोरी कर लिया। बैग में पौने पांच लाख रुपये, लेपटॉप व कुछ दस्तावेज थे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
एसएचओ सुभाष बिश्नोई ने बताया कि दो बाइक सवार लोग हिमांशु नाम के युवक की कार से एक बैग लेकर फरार हो गए है। जिसमे एक लैपटॉप, चेकबुक और पौने पांच लाख कैश थे और जिस पैट्रोल पंप से हिमांशु ने पेट्रोल डलवाया था, वहां से मधु चौक और सारे रास्ते में लगे हुए सीसी टीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed