फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nya village,car, meat, ricive

नयागांव में मांस से भरी कार मिली

Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव नयागांव में शनिवार शाम गाय का मांस मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर पहुंची थाना साढौरा पुलिस ने मांस को कब्जे में लिया। जांच करने पर मांस कटडे़ का पाया गया।  
जानकारी अनुसार दो लोग एक आल्टो कार में मांस लेकर जा रहे थे। गो रक्षा दल सदस्यों को सूचना मिली कि यह लोग नया गांव होते हुए चंडीगढ़ जाएंगे। दल के सदस्यों ने इसकी सूचना थाना साढौरा पुलिस को दी। इसके बाद संयुक्त टीम ने मांस से भरी गाड़ी को काबू कर लिया गया। इससे पहले अफवाह फैल गई कि यह गाय का मांस है।
विज्ञापन

थाना साढौरा प्रभारी सचिन ने बताया कि एतिहात के तौर पर वैटनरी सर्जन से मांस की जांच कराई गई, जो कि कटड़े का था। अधिक पुष्टि के लिए मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। केस दर्ज कर लिया है और कार के दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जाएगी। मौके पर सब इंस्पेक्टर रामबीर, हेड कांस्टेबल सुमित, एएसआई सतपाल, गोरक्षा दल की तरफ से प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, रणजीत, कुलदीप, मोनू, प्रवीण पुनानी व धर्मेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed