{"_id":"63388e962d806742594a5a55","slug":"nia-took-father-of-gangster-kala-rana-on-production-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: गैंगस्टर काला राणा के पिता को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई एनआईए, स्थानीय जेल में था बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: गैंगस्टर काला राणा के पिता को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई एनआईए, स्थानीय जेल में था बंद
Sun, 02 Oct 2022 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:31 AM IST
सार
छापामारी के दौरान बरामद किए गए अवैध हथियारों के मामले में एनआईए की टीम आरोपी से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही काला राणा व उसके भाई नोनी राणा के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
गैंगस्टर काला राणा के पिता जोगिंद्र सिंह को एनआईए की टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के घर पर छापामारी के बाद एक बार फिर एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) की टीम शनिवार को यमुनानगर पहुंची। टीम ने जिला जेल में बंद गैंगस्टर काला राणा के पिता जोगिंद्र राणा को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। इसके बाद टीम उसे जेल से अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
एनआईए की टीम को 12 सितंबर को छापामारी के दौरान उसके घर से मोबाइल व हथियार बरामद हुए थे। इस मामले में ही एनआईए की टीम उससे पूछताछ करेगी। इसके साथ ही काला राणा व उसके भाई नोनी राणा के बारे में पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दोनों बदमाश किन-किन के संपर्क में हैं और यह हथियार किस लिए यहां पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 12 सितंबर को एनआईए की टीम ने गैंगस्टर काला राणा के घर पर छापामारी की थी। 17 घंटे चली एनआईए की छापामारी के दौरान गैंगस्टर काला राणा उर्फ वीरेंद्र प्रताप के घर से पांच पिस्टल, एक शॉट गन, दस्तावेज व एक मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: एक्शन में गृहमंत्री विज, हवलदार और एसपीओ सस्पेंड, दो एसएचओ के तबादले के निर्देश
इसके बाद पुलिस ने काला राणा के पिता जोगिंद्र सिंह को पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजिंद्र उर्फ रज्जा पर फायरिंग में की गई साजिश में गिरफ्तार किया था। इस मामले में जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज किया था। शहर जगाधरी थाना में दर्ज इस केस में वह साजिश रचने का आरोपी है। इस केस में ही उसे वर्ष 2018 में भगोड़ा घोषित किया गया था।
जब एनआईए ने उनके घर पर छापामारी की तो उस समय अवैध हथियार भी बरामद हुए थे। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। घर से अवैध हथियार मिलने के मामले में अब एनआईए की टीम ने उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है।
जेल अधीक्षक संजीव पातड़ ने बताया कि एनआईए जेल से जोगिंद्र राणा को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर गई है। 12 सितंबर को एनआईए व स्थानीय पुलिस ने लक्ष्मी गार्डन स्थित गैंगस्टर काला राणा के घर पर छापा मारा था। वहां से बरामद किए गए हथियारों के बारे में पूछताछ के लिए टीम उसे लेकर गई है।