{"_id":"6206aac9c05a866629533f74","slug":"looted-a-person-returning-from-dubai-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: दुबई से लौट रहे व्यक्ति को चाय पिलाकर किया बेहोश, आरोपी यूएई की करंसी लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: दुबई से लौट रहे व्यक्ति को चाय पिलाकर किया बेहोश, आरोपी यूएई की करंसी लेकर फरार
Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
सार
पीड़ित के सूटकेस में दो मोबाइल और यूएई की 11 हजार दिरहम करंसी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई से घर लौटे हरियाणा के यमुनानगर शहर की शंकरपुरी कॉलोनी निवासी बलविंद्र सिंह को किसी ने बस में चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके साथ बस में सवार आरोपी उनके सूटकेस, मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गया। बेसुध बलविंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जगाधरी की शंकरपुरी निवासी बलविंद्र सिंह ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो वर्ष से दुबई मे नौकरी करता था। 10 फरवरी को ही वह दुबई से वापस लौटा था। दिल्ली से बस में सवार होकर वह करनाल पहुंचा। उसने करनाल से यमुनानगर की बस ली। उसे करनाल में पीछे बैठी सवारी ने चाय पिलाई थी।
विज्ञापन
यमुनानगर बस सटैंड पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे नशा सा होने लगा और उसकी कुछ भी सोचने समझने की सुध नहीं रही। यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंचे तो उसके साथ वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उसके दोनों सूटकेस जिनमें जरुरी कागजात, दो मोबाइल व अन्य सामान था उसे लेकर चला गया।
विज्ञापन
वह उसकी जेब से पर्स भी निकाल कर ले गया। एक बैग को वह बस में ही छोड़ गया। बाद में वह बैग उसे मिल गया। यह घटना शाम के समय हुई। बलविंद्र सिंह ने बताया कि बैग में 11 हजार दिरहम यूएई की करंसी थी। इसके अलावा उसका यूएई का ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज भी थे।
आरोपी ने पहन रखी थी काले रंग की जैकेट
बस स्टैंड यमुनानगर पर सारी सवारियां बस से नीचे उतर गई। केवल बलविंद्र सिंह ही बस में बेसुध पड़ा था। परिचालक ने उसे देखा तो उन्हें थोड़ी बहुत होश आई। इसकी सूचना थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। होश आने पर बलविंद्र सिंह ने अपने घर पर फोन करवा उन्हें सारी बात से अवगत कराया।
पुलिस के पूछने पर बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास जो व्यक्ति बैठा था उसने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी। इसके अलावा चेहरे पर मास्क पहन रखा था। परिचालक भी मास्क लगा होने के कारण आरोपी को पहचान नहीं पाया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जाएगी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।