फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   loot, police, yamunanagar, haryana

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
loot, police, yamunanagar, haryana
लूट - फोटो : yamunanagar
जगाधरी। जड़ौदा गेट निवासी रवि गर्ग के घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूटपाट के मामले का पुलिस ने चार दिन में पर्दाफाश कर दिया है लूट को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सीआईए ने पहाड़ीपुर नाके के पास से कार सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, चार कारतूस, एक खाली खोल, एक देसी कट्टा, दो कारतूस व एक चाकू भी बरामद किया है। एससपी सुमेर प्रताप ने बताया कि वीरवार रात को रवि गर्ग के घर हुई लूटपाट के उपरांत जांच का जिम्मा सीआईए प्रभारी संदीप कुमार को सौंपा गया। सोमवार दोपहर को निरीक्षक संदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हथियारों से लैस कुछ युवक गाड़ी में सवार होकर कालाअंब की ओर वारदात को अंजाम देने के लिए जाएंगे। पुलिस ने पहाड़ीपुर नाके पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। दिल्ली नंबर प्लेट लगी एक गाड़ी को रोककर चेक किया तो उसमें तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन


उनके पास से हथियार बरामद हुए। युवकों के पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवकों के पास जो कार है, वह जगाधरी के जड़ौदा गेट निवासी रवि गर्ग की है, जिनके घर 17 मार्च की रात को लूटपाट हुई थी। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उनकी शिनाख्त गांव पाढ़ा थाना असंध जिला करनाल निवासी नीरज कुमार, गांव पिचौलिया थाना सदर करनाल निवासी कुलदीप उर्फ कलवा तथा गांव कक्कड़ माजरा थाना शाहजादपुर जिला अंबाला निवासी सुमित के रुप में हुई। पुलिस द्वार पूछताछ करने पर तीनों ने रवि गर्ग के घर लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


रिमांड पर लेकर की जाएगी रिकवरी
निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे रवि गर्ग के घर से लूटे गए गहने, मोबाइल फोन, एलईडी की रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बदमाश रवि गर्ग की दीवार फांद कर छत पर चढ़े तथा हथियारों के बल पर गहने, नगदी, मोबाइल फोन, एलईडी व कार लूट कर फरार हो गए। वारदात के उपरांत आरोपियों ने सबसे पहले कार की नंबर प्लेट बदली। इसके उपरांत वे चंडीगढ़ स्थित सुमित के घर गए। 19 व 20 मार्च को कार बेचने की फिराक में इधर-उधर घूमते रहे। सोमवार को वे कालाअंब कार बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी जानकार की संलिप्तता की आशंका
सीआईए प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि रवि गर्ग के घर हुई लूटपाट मेें किसी जानकार के शामिल होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। पकड़े गए सभी आरोपी जिले से बाहर के हैं। उनका कोई स्थानीय साथी भी अवश्य होगा, जिसकी मदद से बदमाश रवि गर्ग के घर में घुसे थे। पुलिस रिमांड के दौरान बदमाशों के मददगार का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed