फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Loot of 15 lakh in Yamunanagar, Miscreants entered plywood factory at gunpoint in broad daylight

यमुनानगर में 15 लाख की लूट: दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर प्लाईवुड फैक्टरी में घुसे बदमाश, सोने की चेन व मोबाइल छीना

Mon, 18 Sep 2023 02:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 18 Sep 2023 02:40 PM IST
सार

यमुनानगर से तिरुपति प्लाईवुड फैक्टरी में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। फैक्टरी के मालिक अचित और अनुज फैक्टरी की लेबर को पेमेंट बांटने के लिए बैंक से 15 लाख रुपये निकलवा कर लाए थे। कुछ देर बाद ही चार युवक रिवाल्वर लेकर अंदर दाखिल हो गए और रिवाल्वर कनपटी पर तान दी।

विज्ञापन
Loot of 15 lakh in Yamunanagar, Miscreants entered plywood factory at gunpoint in broad daylight
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी के खारवन क्षेत्र में स्थित तिरुपति प्लाईवुड फैक्टरी में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट हो गई। यह लूट भी फैक्टरी मालिक अचित और अनुज के साथ हुई है। दोनों सगे भाई हैं। लुटेरे सफेद रंग की बुलेरो में आए थे। लुटेरों की संख्या भी चार थी। जिस समय लूटेरे आए थे उस दौरान मालिक फैक्टरी के अंदर ही थे। लूटेरों ने रिवाल्वर दोनों भाइयों की कनपटी पर रख उनसे 15 लाख रुपये के अलावा गले में पड़ी सोने की चेन के साथ-साथ आईफोन भी छीन कर फरार हो गए। मालिकों ने लुटेरों के फरार होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की तमाम टीमें मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


लेबर को देनी थी पेमेंट
पुलिस को दी शिकायत में फैक्टरी के मालिक अचित और अनुज ने बताया कि रविवार को छुट्टी थी और आज सोमवार को वे फैक्टरी की लेबर को पेमेंट बांटने के लिए बैंक से 15 लाख रुपये निकलवा कर लाए थे। सुबह जब रूटीन की तरह फैक्टरी के अंदर आकर बैठे ही थे कुछ देर बाद ही चार युवक रिवाल्वर लेकर अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने रिवाल्वर को उनकी कनपटी पर तान दी और साइड में रखा बैग देने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने वह बैग उन्हें दे दिया, इसके बाद गले में पहनी सोने की चेन और दो आईफोन भी छीन लिए और फरार हो गए। फैक्टरी मालिकों के अनुसार उन्हें लगता है चारों युवक प्लानिंग के तहत आए थे। क्योंकि आज ये पेमेंट लेबर को सैलरी के तौर पर बांटी जानी थी। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है इसलिए कैमरे बंद पड़े हैं। उधर लूट की वारदात की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी कंवलजीत सिंह, ट्रैफिक एसएचओ रामपाल, सीआईए वन और टूट के अलावा पुलिस की अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार होते समय एक मोबाइल फेंका
फैक्टरी के मालिकों ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उनसे जो दो आईफोन छीन लिए थे। उनमें से एक फोन को उन्होंने फरार होते समय सड़क पर फेंक दिया है जबकि दूसरे मोबाइल पर रिंग जा रही। लेकिन उधर पुलिस फैक्टरी के रास्ते के सभी सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed