{"_id":"585acbca4f1c1b774fe3acfa","slug":"leg-rope-hand-family-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव पर बंधी थी रस्सी, बांया हाथ था गायब, परिजनों का हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांव पर बंधी थी रस्सी, बांया हाथ था गायब, परिजनों का हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना हमीदा क्षेत्र में नशाबंदी को लेकर राष्ट्रपति को शिकायत भेजने वाले व्यक्ति का शव इस्जैक फैक्ट्री के नाले में मिला। पांव पर रस्सी बंधी हुई थी। चेहरा क्षत-विक्षत था। वह 14 दिसंबर की सुबह से लापता था और परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी फिरोज खान उर्फ निक्कू (35) ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में स्मैक बेचने वालों व नशाबंदी के खिलाफ एसपी के माध्यम से राष्ट्रपति को शिकायत भेजी थी। इसकी एक एक प्रतिलिपि एसपी, सीएम विंडो व डीसी को भी दी थी। फिरोज के भांजे हमीदा निवासी रूफल ने बताया कि फिरोज खान 14 दिसंबर की तड़के करीब चार बजे घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनका मोबाइल भी घर पर ही पड़ा मिला। काफी तलाशने पर भी कोई पता नहीं चला तो हमीदा चौकी में शिकायत दे उसको अगवा किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस किया था। मंगलवार देर शाम इस्जैक फैक्ट्री के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसी बीच सूचना पाकर फिरोज के परिजन भी पहुंच गए जिन्होंने उसकी शिनाख्त की।
बांया हाथ था गायब, गले पर रस्सी का निशान
परिजनों ने बताया कि नाले से मिले फिरोजखान के शव का बांया हाथ गायब था। गले पर रस्सी का निशान था। बांए पांव पर करीब 7-8 फुट दोहरी रस्सी बंधी हुई थी। चेहरा क्षत-विक्षत था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप नशे के सौदागरों ने की हत्या
फिरोजखान ने कुछ महीने पहले पुराना हमीदा में फल फूल रहे नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। स्मैक व युवाओं को नशा बेचने वालों के खिलाफ पहले पुलिस को शिकायत दी। कार्रवाई न होने पर एसपी, डीसी, सीएम विंडो व राष्ट्रपति को शिकायत भेजी। परिजनों का आरोप है कि जिनके खिलाफ फिरोज खान ने आवाज उठाई थी उन्होंने ही उसकी हत्या का शव नाले में फेंका। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई हो जाती तो शायद फिरोजखान आज जिंदा होता।
नशे को लेकर हमीदा चौकी में हुआ था हंगामा
पुराना हमीदा क्षेत्र में नशे को लेकर कुछ दिन पहले ही कुछ लोगों ने हमीदा चौकी में हंगामा किया था। काफी संख्या में महिलाओं ने भी नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया था।
इस्जैक कंपनी से निकल रहे नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। व्यक्ति का हाथ भी कुत्तों ने ही नोंचा और चेहरा भी उन्होंने ही खराब किया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बिसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
- एएसआई जसबीर सिंह, इंचार्ज, हमीदा चौकी, यमुनानगर।