{"_id":"6467197f10c2b46acd04e70e","slug":"last-rites-husband-performed-without-telling-wife-in-yamunanagar-woman-filed-case-against-six-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: पत्नी को बिना बताए किया पति का अंतिम संस्कार, महिला ने सास-ससुर सहित छह पर करवाया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: पत्नी को बिना बताए किया पति का अंतिम संस्कार, महिला ने सास-ससुर सहित छह पर करवाया केस दर्ज
Fri, 19 May 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 May 2023 12:08 PM IST
सार
यमुनानगर में पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि महिला मायके गई हुई थी पीछे से उसके पति की हत्या कर उसको बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यमुनानगर के बिलासपुर के खंड जमीनी विवाद में लगभग 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। म़ृतक की पहचान गांव बुढ़ी निवासी संदीप के तौर पर हुई है। थाना बिलासपुर पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी गीता की शिकायत पर छह लोगों पर केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सारन निवासी गीता ने बताया कि लगभग दो साल पहले उसकी शादी गांव बुढ़ी निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। उसके पति संदीप कुमार को उसके भाई विजय कुमार, पिता करनैल सिंह, भाई रजत कुमार, रजत की पत्नी अंजली व विजय की पत्नी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
16 मई को पति संदीप कुमार मुझे मायके गांव सारन में छोड़ कर गया था। अगले दिन फोन के माध्यम से सूचना मिली कि पति संदीप कुमार की मौत हो गई है। उसके परिवार वालों ने बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त लोगों के द्वारा मेरे पति को जमीनी विवाद को लेकर 17 व 18 की रात्रि को मारा है। जिसमें पिता करनैल सिंह, भाई विजय कुमार उसकी पत्नी, भाई रजत कुमार पत्नी अंजलि व माता आशा शामिल है। पुलिस ने गीता की शिकायत पर लगभग छ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन