फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   land,70,lkh,cheting

जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 70 लाख

Tue, 27 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Tue, 27 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 पालेवाला निवासी व्यक्ति से जगाधरी के एक व्यक्ति ने जमीन बेचने के नाम पर बयाने के 70 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गांव पालेवाला निवासी भाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में वह कुछ कृषि लायक जमीन खरीदने के लिए घूम रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात जगाधरी निवासी नवनीत कुमार के साथ हो गई। उसने उसे जगाधरी के उधमगढ़ के नजदीक 16 कनाल छह मरले जमीन बेचने के लिए दिखाई। जमीन उसके पसंद आ गई और उसने उसका दो करोड़ 90 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। जमीन का सौदा तय होने पर उसने 10 जनवरी 2015 को आरोपी को बयाने के रूप में 70 लाख रुपये दे दिए। वादे के मुताबिक आरोपी द्वारा जमीन की रजिस्ट्री 5 अप्रैल 2015 करवाई जानी थी। लेकिन आरोपी ने वादे के मुताबिक जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। परेशान होकर उसने उसके  खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने देर शाम भाग सिंह की शिकायत पर आरोपी नवनीत कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed