फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   kitnaping, matter, pulice wife, five lacks

अपहरण मामले के आरोपी की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पांच लाख मांगने का आरोप

Fri, 10 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 10 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
kitnaping, matter, pulice wife, five lacks
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की सरस्वती कालोनी निवासी महिला ने कुछ पुलिस कर्मियों पर अभद्र भाषा करने व पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। यहीं नहीं विरोध करने पर कर्मियों पर वीडियो बनाने का भी आरोप है। महिला ने इस संबंध में एसपी को शिकायत देकर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी जगाधरी को देकर महिला को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता महिला का पति अपहरण सहित तीन आपराधिक मामलों में नामजद है।
सरस्वती कॉलोनी निवासी स्वाति कांबोज ने एसपी राजेश कालिया को दी शिकायत में बताया कि सात फरवरी की रात 10 बजे थाना जगाधरी से 7-8 पुलिस कर्मचारी उनके घर आए। कर्मियों ने उनकी सास कैलाश और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। अपशब्द और अभद्र भाषा बोलने लगे। इसके अलावा उनसे 5 लाख रुपये की मांग की। जब उन्होंने विरोध किया तो कर्मियों ने विडियो भी बनाई। शिकायतकर्ता का कहना था कि कर्मचारी वर्दी में नहीं थे। न ही किसी के पास पहचान पत्र था। कर्मचारियों ने उन्हें उन्हें झूठे मुकद्दमें में फंसाने की धमकी भी दी। स्वाति व उनकी सास ने दूसरी शिकायत में कहा है कि 8 फरवरी के शाम वे लेदा खास गांव गए हुए थे। नौ फरवरी की सुबह जब वापस आये तो घर का ताला टूटा हुआ था। आस पड़ोस से पता किया तो बताया गया कि रात 8 बजे कुछ पुलिस कर्मी और लेडी पुलिस आई थी। उन्होंने तलाशी ली है। जांच में पाया गया कि घर से लैपटॉप, अढ़ाई तोले सोना, दो गैस सिलेंडर व 50 हजार रुपये की नगदी गायब है। उनके पास हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन है। पुलिस की और से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने एसपी से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

बाक्स
शिकायतकर्ता के पति पर तीन केस है दर्ज, गिरफ्तारी के लिए गए थे घर : एसएचओ
थाना शहर जगाधरी एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता के आरोप बेबुनियाद हैं। शिकायतकर्ता महिला के पति राकेश तीन आपराधिक मामलों का आरोपी है। उसे गिरफ्तार करने के लिए ही पुलिस घर के बाहर गई थी। पुलिस पर नाजायज दबाव बनाने के लिए शिकायत दी गई है। वे टीम के साथ दबिश देने गए थे। शिकायतकर्ता स्वाति का पति राकेश उर्फ मोंटू जान लेवा हमला, अपहरण व कोर्ट के भगौड़े का नामजद है। उन्होंने किसी से कोई पैसे नहीं मांगे। टीम आरोपी के घर के गेट पर ही बातचीत कर रही थी। 100 से अधिक लोग मौके पर मौजूद थे। जगमाल व अन्य ने इस मामले में ब्यान भी दिए हैं। किसी के साथ भी अभद्र भाषा, दुर्व्यवहार व जातिसूचक शब्द नहीं कहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जगाधरी डीएसपी को दी गई जांच : एसपी
जगाधरी निवासी एक महिला आज उनसे इस मामले में मिली थी। मामले में संबंधित एसएचओ से पूछा गया है। शिकायतकर्ता का पति तीन मामलों में नामजद है। शिकायतकर्ता की जांच को डीएसपी जगाधरी को दी गई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेंगे।
- राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed