फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Influenza-B infected pregnant woman dies in Yamunanagar

Haryana: यमुनानगर में इंफ्लुएंजा-बी से संक्रमित गर्भवती महिला की मौत, 19 मार्च से पीजीआई में भर्ती थी महिला

Tue, 28 Mar 2023 04:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 04:31 PM IST
सार

गांव बलौली के सरपंच श्याम सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार दोपहर महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। देर शाम को ही महिला का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गर्भ में पल रहे महिला के बच्चे की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Influenza-B infected pregnant woman dies in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले के खंड छछरौली के गांव बलौली में इन्फ्लूएंजा-बी से संक्रमित आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका के परिवार से नौ सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। परिवार में महिला व उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद मातम पसरा है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही गांव में सर्वे कराने की बात कही जा रही है, ताकि कोई संक्रमित हो तो समय रहते उसका उपचार शुरू किया जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संगीता-30 काफी दिनों से बीमार थी। उसका उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन 19 मार्च को उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे, जहां उसे आईसीयू में रखा गया था। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा था, जहां से उसकी रिपोर्ट इन्फ्लूएंजा-बी पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


पीजीआई से इस संबंध में सिविल सर्जन यमुनानगर को अगवत कराया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव बलौली में महिला के घर पहुंची। वहां पर टीम ने उसके परिवार के नौ सदस्यों के सैंपल लिए। गांव बलौली के सरपंच श्याम सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार दोपहर महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। देर शाम को ही महिला का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गर्भ में पल रहे महिला के बच्चे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फ्लूएंजा-बी पॉजिटिव थी रिपोर्ट : वागीश गुटैन
स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि पीजीआई में भर्ती गर्भवती महिला इन्फ्लूएंजा-बी पॉजिटिव मिली थी। उसके परिवार के नौ सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पीजीआई की तरफ से महिला की मौत की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed