{"_id":"5884ee654f1c1b4258efe80c","slug":"illigal-nine-dust-vihkal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन सामग्री से भरे नौ वाहन पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन सामग्री से भरे नौ वाहन पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खिजराबाद पुलिस की ओर से अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए नौ ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा है। खिजराबाद थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की अराईयांवाला में अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन खड़े हैं और अराईयांवाला नाके से निकलने वाले हैं, इस पर कार्यवाही करते हुए खिजराबाद पुलिस ने अराईयांवाला में दबिश देकर गांव की गलियों में खड़े नौ ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर खिजराबाद थाने में खड़ा कर दिया। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों की सूचना खनन विभाग को दी और खनन विभाग ने उक्त वाहनों को सीज की आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।