{"_id":"58fba3454f1c1b09038b51a6","slug":"house-raped-girl-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब दस बजे घर के लोग किसी काम से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। इस बीच उनके गांव का युवक साजेव घर में घुस गया। इससे पहले वह आरोपी से घर में घुसने का कारण पूछती उससे पहले ही उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी साजेव के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।