फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   home,theft,money,ymunangar,gold

सूने घर के ताले तोड़ 25 हजार रुपये की नकदी व गहने चोरी

Wed, 16 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Wed, 16 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने फर्कपुर में सूने पड़े घर का ताला तोड़ कर 25 हजार रुपये की नकदी व हजारों रुपये की ज्वेलरी चोरी की ली। वहीं पाबनी कलां में चारों ने खेत में लगे हजारों रुपये के सफेदे के पेड़ काट लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

फर्कपुर निवासी अश्विनी कुमार बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया हुआ था। सुबह जब वह वापस लौटा, तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर से दो सोने की अंगूठी समेत अन्य ज्वेलरी व 25 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, गांव पाबनी कलां निवासी संजीव ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह वह अपने खेत पर गया तो वहां उसके सफेदे के पेड़ चोरी से किसी ने काट लिए। सफेदे के पेड़ों की कीमत हजारों रुपये थी। पुलिस ने संजीव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed