{"_id":"585c17994f1c1b6752e3a33d","slug":"home-attack-nine-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला, नौ पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर हमला, नौ पर केस
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना चुन्ना भट्टी कॉलोनी की है। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
चुन्ना भट्टी निवासी रविंद्र ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसका कॉलोनी के ही नरेश कुमार से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। रंजिशन नरेश कुमार ने अपने साथियों कटन, तिलकराज, रविंद्र, अमन, रजत, निक्का, राजेश, शौन व अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब उनके पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मौके से नरेश कुमार समेत दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।