{"_id":"670ff8722871c6bed501d7a7","slug":"haryana-the-body-was-thrown-in-the-plot-after-being-murdered-in-a-brutal-manner-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नृशंस तरीके से हत्या कर प्लाट में फेंका गया था शव, ये है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: नृशंस तरीके से हत्या कर प्लाट में फेंका गया था शव, ये है मामला
Wed, 16 Oct 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:01 PM IST
सार
तीन दिन पूरे होने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में खाली प्लाट में मिले युवक के शव के मामले में अभी तक पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। लेकिन, अब तक की छानबीन के बाद माना जा रहा है कि मृतक की हत्या नृशंस तरीके से की गई थी। जिसके कुछ अंग भी नहीं मिले हैं। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बीते बीते रविवार को जगाधरी शहर थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव एक खाली प्लाट में झाड़ियों में पड़ा था। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव करीब एक माह पुराना होने और कुत्तों द्वारा नोंचे जाने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के कुछ अंग नहीं मिले थे। ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया था। पुलिस एक साथ कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का डीएनए सैंपल सुरक्षित किया है।
विज्ञापन