फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Lawrence gang shooter murdered; Two bullets fired in head had passed through, then body was burnt

Haryana: लॉरेंस गैंग के शूटर की हत्या; सिर में मारी गई दो गोलियां निकल गई थी आर-पार, फिर जलाया गया शव

Tue, 30 Jan 2024 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 09:19 PM IST
सार

फॉरेंसिक एक्सपर्ट समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पांच घंटे तक राजन के शव का पोस्टमार्टम किया। दूसरे दिन भी बंबीहा गैंग ने पोस्ट डाल कहा कि भाइयों को नुकसान पहुंचाने वाले बाकी भी तैयार रहें।

विज्ञापन
Haryana: Lawrence gang shooter murdered; Two bullets fired in head had passed through, then body was burnt
मृतक राजन का फाइल फोटो। कथित बंबीहा ग्रुप द्वारा फेसबुक पर ये डाली गई पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी राजन के सिर में दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शव को जलाया गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद इसका खुलासा हुआ है। हत्या के बाद जलाने में किस केमिकल का इस्तेमाल किया गया, इसकी जांच के लिए चमड़ी के सैंपल लैब भेजे गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े तीन बजे तक तीन डाक्टरों के पैनल संग फॉरेंसिक एक्सपर्ट डा. जैनेश ने मृतक राजन के शव का पोस्टमार्टम किया। एक्स-रे रिपोर्ट में उसके सिर में दो गोलियां मारने के निशान मिले। दोनों गोलियां सिर पर मारी गई। पोस्टमार्टम जांच में सामने आया कि राजन की मौत सिर में चोट लगने अर्थात गोलियां लगने से हुई हैं। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर जलाया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को पिता महेंद्र व अन्य परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी राजन की रविवार रात गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। उसका शव सदर थाना क्षेत्र के गुलाबगढ़ गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे जली हुई हालत में पड़ा मिला था। उसके हाथ पैर बांधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राजन के पिता महेंद्र व मौसी के बेटे सरस्वती नगर निवासी प्रिंस ने उसकी शिनाख्त की थी। वारदात के बाद फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी।

वहीं पिता महेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा 27 साल का राजन पीवीसी का काम करता था। करीब एक साल से बिना बताए घर से कहीं चला गया था। इस दौरान उससे उनकी फोन पर भी कभी बात नहीं हुई और न ही वह कभी घर आया। सोमवार को उन्हें पता चला कि बेटे की यमुनानगर के गुलाबगढ़ के पास नहर किनारे लाश जली हालत में पड़ी है। उन्होंने मौके पर जाकर चेहरे से शव की शिनाख्त की। सदर पुलिस ने पुलिस की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

बंबीहा गैंग ने फिर की पोस्ट- साढ़े भाइयों को नुकसान पहुंचाने वाले बाकी भी रहें तैयार
उधर, देवेंद्र बंबीहा गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक और पोस्ट डालकर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी गई है। इसमें उन्होंने लिखा कि गोलियों से भून लाश जलाई, लॉरेंस के दुश्मन की कहानी इंडिया से अरमेनिया तक। हां जी बाकी वी तैयारी खिच लओ, जिना-जिना दा साडे भरावा दे नुकसान च हाथ ए। वहीं घटना के बाद हत्यारों का पता लगाने के लिए सीआईए, सदर थाना समेत पुलिस की कई टीम लगी हैं, लेकिन मंगलवार देर शाम तक हत्यारों का कुछ पता नहीं चल पाया।


मृतक राजन के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में पहले से अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया हुआ है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर जिस अकाउंट से हत्या करने की बात कही जा रही है। उसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही मामले में हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - जोगिंदर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed