फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: girlfriend was murdered for pressuring to divorce for marriage

Haryana: मृत मिली युवती की हत्या का मामला, शादी के लिए तलाक का दबाव बनाने पर की थी प्रेमिका की हत्या

Wed, 10 Jul 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 10:51 PM IST
सार

भवानीपुर गांव में खेत में मृत मिली युवती की हत्या के मामले में प्रेमिका का हत्यारोपी तीन दिन के रिमांड पर है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। मिलने के बहाने नारायणगढ़ बुलाकर चुनरी से गला घोंटकर हत्या की थी, बाद में भवानीपुर में शव फेंका था।

विज्ञापन
Haryana: girlfriend was murdered for pressuring to divorce for marriage
हत्यारोपी जगमोहन उर्फ मोनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के भवानीपुर गांव के पास 21 जून को खेत में मृत मिली युवती की हत्या उसके प्रेमी बाना बहादुरपुर निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी ने की थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जगमोहन व मृतका गोलापुर सपना का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जगमोहन शादीशुदा है।

विज्ञापन


सपना उससे शादी करने के लिए पत्नी से तलाक देने का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर जगमोहन ने युवती को मिलने के बहाने नारायणगढ़ बुलाया और चुनरी से गला घोंटकर हत्या की। बाद में उसके शव को भवानीपुर के पास खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


ये खुलासा बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने गिरफ्तार किए गए आरोपी जगमोहन से पूछताछ के बाद किया। मामले में सीआईए दो व थाना बिलासपुर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्य कर रही है। बुधवार को हत्यारोपी जगमोहन को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि मामले में खेत मालिक भवानीपुर निवासी रामचंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि मिल्क खास निवासी जलाल मसीह से साढ़े चार किल्ले जमीन गांव भवानीपुर में ठेका पर ली हुई है। 21 जून की दोपहर को वह खेतों की ओर गए थे। जहां पर खेत में युवती का शव मिला।

जिसके गले में चुनरी का फंदा बना हुआ था। मुंह से खून भी निकल रहा था। उस समय पुलिस को शिनाख्त नहीं हो सकी थी, क्योंकि मृतका के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को बाना बहादुरपुर निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी जगमोहन व युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। जिसको लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जबकि युवक की वर्ष 2016 में शादी हो चुकी है। वह उस पर पत्नी से तलाक लेने का भी दबाव बना रही थी।

जिससे वह परेशान हो गया था। इसलिए ही उसने युवती को मिलने के बहाने नारायणगढ़ बुलाया। यहां पर दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। जिस पर आरोपी जगमोहन ने चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को यहां भवानीपुर के खेत में फेंक दिया।

दोनों साथ पढ़े थे, बाद में विदेश चला गया था जगमोहन
राय सिंह ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतका का पर्स भी जला दिया। जिससे उसकी कोई शिनाख्त न हो सके। आरोपी जगमोहन व मृतक युवती दोनों साथ-साथ पढ़े थे। आरोपी बाद में विदेश चला गया था। वहीं युवती मोहाली के अस्पताल में बतौर नर्स नौकरी कर रही थी। इस दौरान जगमोहन विदेश से वापस आया तो उसकी मुलाकात युवती से हुई। जिसके बाद उनके बीच फिर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। युवती उसके साथ शादी की जिद पर अड़ गई थी। जबकि आरोपी जगमोहन की शादी हो चुकी थी। जिससे वह परेशान हो गया था।

 
आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि इस वारदात में उसके साथ और कौन कौन शामिल था। वारदात में इस्तेमाल वाहन की भी बरामदगी रिमांड के दौरान की जाएगी। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। -राय सिंह, थाना प्रभारी, बिलासपुरं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed