फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Drug addict son killed mother, father serious

Haryana: नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला, पिता गंभीर, नशे के लिए रुपये न देने पर सरिये से किया हमला

Sun, 04 Aug 2024 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 08:11 PM IST
सार

आरोपी के पिता की हालत गंभीर है। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी बेटे जोनी पर हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Haryana: Drug addict son killed mother, father serious
जांच करती पुलिस। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के जयरामपुर गांव में नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने अपने माता-पिता पर सरिये से हमला कर दिया। सिर में सरिये लगने से आरोपी युवक की 55 वर्षीय मांमीता देवी की मौत हो गई। उसके पिता प्रभू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतका के बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि उसका भाई जोनी नशा करता है। वह शराब, भांग व अन्य नशे का आदी है। जब उसके पास रुपये नहीं होते तो वह माता-पिता के साथ मारपीट करता और रुपये छीनकर ले जाता। शनिवार की रात को उसका भाई जोनी घर पर आया और मां मीता देवी व पिता प्रभू राम से रुपये मांगने लगा। मां ने उसे नशे के लिए रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर वह उनसे गाली गलौज करने लगा और उसने सरिया उठाकर मां पर हमला कर दिया। उसने मां के सिर में सरिये से कई वार किए। बीच बचाव में आए उसके पिता के सिर में भी सरिये से वार किए। सिर में सरिया लगने से उसकी मां बेहोश हो गई। पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और आरोपी से माता-पिता को छुड़ाया। वह अन्य लोगों के साथ मिलकर माता-पिता को अस्पताल लेकर गया। वहां इलाज के दौरान मां मीता की मौत हो गई। वहीं पिता प्रभू राम की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पांच माह पहले मां की तोड़ी थी बाजू
दिनेश ने बताया कि भाई जोनी ने पांच माह पहले भी मां को पीटा था। इससे मां की बाजू टूट गई थी। हालांकि उस समय पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। आरोपी ने रिश्तेदारों के सामने माफी मांग ली थी और आगे से ऐसी हरकत न करने की बात कही थी। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और रुपये मांग कर माता-पिता को परेशान करता था।

 
पोस्टमार्टम कराकर मृतका मीता देवी के शव का परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी बेटे जोनी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जसबीर सिंह, थाना प्रभारी बूड़िया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed