फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: 9th class student gave birth to a baby girl in civil hospital, youth raped her after befriending her

Haryana: नौवीं कक्षा की छात्रा ने सिविल अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म, युवक ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म

Mon, 27 May 2024 05:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 05:35 PM IST
सार

पुराना हमीदा निवासी युवक पर दोस्ती कर घर पर आकर गलत काम करने का आरोप है। शहर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Haryana: 9th class student gave birth to a baby girl in civil hospital, youth raped her after befriending her
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में सिविल अस्पताल में शहर की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नौंवी कक्षा की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता की मां का कहना है कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने उसकी बेटी से दोस्ती कर घर पर आकर उसके साथ संबंध बनाए थे। जिससे वह गर्भवती हुई।

विज्ञापन


रविवार को जब उसके पेट में दर्द हुआ तो वह उसे सिविल अस्पताल लेकर गई। बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर मामले का खुलासा हुआ। कुछ देर बाद उसकी बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी युवक पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की वर्ष 2020 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह मेहनत मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसकी 14 वर्षीय बेटी के शहर के निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार को उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे लगा कि उसके पेट में रसोली है। इसलिए वह उसे लेकर सिविल अस्पताल में गई। जहां पर अल्ट्रासाउंड करने पर डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है और उसकी लड़की की आज ही डिलीवरी करनी पड़ेगी। इसके बाद उसकी बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। जब उसने अपनी लड़की से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने उससे दोस्ती की थी। आपके काम पर जाने के बाद आरोपी मुद्रीश घर पर आता था और उसके साथ गलत काम करता था। मना करने पर उसे धमकी देता था। महिला का आरोप है कि आरोपी मुद्रीश ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ शहर पुलिस में शिकायत दी।


शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। किशोरी व बच्ची अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed