फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   grab the money charged

सोशल एजूकेशन एंड पंचायत अधिकारी पर पंचायती रुपये को खुर्दबुर्द करने का आरोप

Fri, 27 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुस्तफाबाद के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार ने छप्पर पुलिस
विज्ञापन
को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2010 में गांव अकबरपुर की पंचायत के खाते में विकास कार्य के लिए लाखों रुपये की राशी आई थी। मगर इस दौरान पुरानी पंचायत को चुनाव को लेकर भंग कर दिया गया।

इस दौरान सोशल एजूकेशन एंड पंचायत अधिकारी अमित कुमार ने अकबरपुर की पंचायत के खाते से दो लाख 84 हजार रुपये की राशि गायब कर दी। जब उसे मामले की शिकायत मिली तो उसने जांच शुरू कर  दी। जांच के दौरान अमित कुमार उक्त नकदी को खुर्दबुर्द करने का आरोपी पाया गया।

बीडीपीओ ने आरोपी अधिकारी से उक्त राशि को वापस मांगा। आरोप है कि अधिकारी ने उक्त राशि देने से मना कर दिया। उसने घटना की सूचना छप्पर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सोशल एजूकेशन एंड पंचायत अधिकारी अमित कुमार के खिलाफ आईपीसी 409 व 201 के तहत पंचायती पैसे को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपी फरार है। छप्पर थाना प्रभारी रणधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed