फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   family, going, theft ambala, cash

शोक जताने अंबाला गया था परिवार , चोरों ने ताले तोड़ उड़ाए लाखों के गहने

Sun, 26 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 26 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आजाद नगर में चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ 27 हजार की नकदी सहित लाखों के गहने चोरी कर लिए। चोरी की वारदात के दौरान परिवार अंबाला में रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने गया हुआ था। चोरी की सूचना पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर की गली नंबर तीन निवासी साहिल ने बताया कि शनिवार को उसके अंबाला निवासी फूफा की मौत हो गई थी। फोन पर सूचना मिलते ही वह, पिता राजन वर्मा व अन्य सदस्यों शनिवार दोपहर को अंबाला रवाना हो गए। इस दौरान वह घर पर ताला लगा गए। रविवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि गेट के ताले टूटे हुए हैं। जिस पर वे तुरंत वहां से घर लौटे। साहिल वर्मा ने बताया कि घर लौटने पर उन्होंने देखा कि गेट व कमरे के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी और लॉकर टूटे थे। अलमारी का सामान कमरे में इधर उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रामपुरा चौकी पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। टीम सदस्यों ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। साहिल ने बताया कि चोर उनके घर से 27 हजार की नकदी, सोने का नेकलेस, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, ब्रेसलेट सहित अन्य सामान ले गए। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी मेहर चंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरो ंको पकड़ लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed