{"_id":"57f93fea4f1c1bcd402707d3","slug":"factory-plywood-fire-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल खाक
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
जूही के घरों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात जोड़ियों नाका के पास स्थित गुरु प्लाइवुड फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़क गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। करीब पांच घंटे में फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का माल व मशीनरी आग में जल गए। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी।
जोड़ियों स्थित गुरु प्लाइवुड फैक्ट्री में रात करीब दस बजे आग लग गई थी। आग सूखी लकड़ी में तेजी से फैलने लगी। इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। दमकल विभाग से दो गाड़ियां मौके पर पहुुंची, लेकिन आग भड़कती गई। जिसके बाद दमकल केेंद्र से अन्य गाड़ियों को बुलाया गया। फैक्टरी मालिक मनीष अग्रवाल का कहना है कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
दमकल अधिकारी गुलशन कालड़ा ने बताया कि देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में करीब दस गाड़ियों को लगाया गया। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।