{"_id":"57001bde4f1c1b3602f00108","slug":"elktreceeti-si-one-injerd-yamunangr-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया शव
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर/बिलासपुर। क्षेत्र के गांव छलौर में 33 केवी बिजली की लाइन की तार टूट कर गेहूं काटने जा रहे एक व्यक्ति के ऊपर गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया और शव को उठाने नहीं दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी बिलासपुर सुभाष चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
छलौर निवासी सुखराम ने बताया कि उसका भाई दीवान चंद (37) शनिवार दोपहर बाद उसकी पत्नी व माता के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने के लिए जा रहा था। जैसे ही खेत के साथ से गुजर रही 33 केवी की लाइन के नीचे से गुजर रहा था। तभी लाइन के तारों में चिंगारी निकली और एक तार टूट कर उसके ऊपर गिर गई। वहीं उसकी पत्नी व माता तार की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। तार ऊपर गिरने से दीवान चंद बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों का हजूम उमड़ गया और बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया।
पावर हाउस के घेराव की थी तैयारी, डीएसपी ने समझाया :
घटना के बाद ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया और रोड जाम व बिजली पावर हाउस रामपुर के घेराव करने की तैयारी करने लगे। सूचना पाते ही डीएसपी बिलासपुर सुभाष चंद, थाना प्रभारी दयालचंद, रणजीतपुर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार, एसए गुलजार सिंह दलबल के घटना स्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने काफी देर तक ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उसके बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया।
विज्ञापन
लाइन में लगाए छोटे पोल :
ग्रामीणों ने डीएसपी को बताया कि यह 33 केवी की लाइन है। आरोप है कि ठेकेदार ने लाइन में छोटे पोल व घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है। जिस कारण तार टूटी है और दीवान चंद की मौत का कारण बनी। अगर बढ़िया निर्माण सामग्री लगाई होती तो ये हादसा न होता।
नहीं बंद की बिजली सप्लाई :
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने रामपुर पावर स्टेशन के कर्मचारियों से बिजली की सप्लाई बंद करने को कहा, लेकिन उन्होंने ये कह कर पल्ला झाड़ लिया कि ये हमारे अधीन नहीं है। मौके पर पहुंचे रणजीतपुर चौकी प्रभारी ने बिजली की सप्लाई पावर हाउस रामपुर से बंद करवाई।
वर्जन
सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने ठेकेदार व एक कर्मचारी पर आरोप लगाया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल भेज दिया है।
- सुभाष चंद, डीएसपी बिलासपुर।