फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   electricity, team, beat,one arrest

बिजली चेकिंग टीम के साथ मारपीट में एक गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Wed, 15 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
electricity, team, beat,one arrest
चेकिंग के लिए पहुंची बिजली निगम की टीम में शामिल सहायक लाइनमैन को थप्पड़ जड़ने और टीम के साथ धक्का-मुक्की के मामले में थाना फर्कपुर पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर महिला और उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम की आईटीआई सब डिवीजन के एसडीओ आईटीआई मुनीष शर्मा ने बताया कि जेई विरेंद्र रोहिला, जेई ललित मोहन, लाइनमैन सुरेंद्र, एएलएम कर्मवीर व एएलएम मोहित शिवपुरी में चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान टीम को पता लगा कि कालोनी निवासी रामचंद्र के घर पर डायरेक्ट कुंडी लगा कर बिजली चोरी की जा रही है। घर के साथ ही उनका बाड़ा भी है। टीम में शामिल जेई व एक अन्य कर्मी घर के साथ लगते बाड़े से होते हुए मकान की छत पर गए और कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद टीम सदस्य आगे की कार्रवाई के लिए घर में जाने लगे, लेकिन परिवार के सदस्य टीम से उलझ गए। एसडीओ ने बताया कि टीम को सरकारी कार्य भी नहीं करने दिया गया। इसकी शिकायत थाना फर्कपुर में दी गई और और पुलिस टीम को मौके पर बुलाया लिया। पुलिस की मौजुदगी में घर की महिला सदस्य ने टीम के साथ धक्कामुक्की की और टीम में शामिल एएलएम को थप्पड़ भी मारा। एसडीओ शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस में दी। इसमें मारपीट, गाली गलौच, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने व धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर आरोपी रामचंद्र व महिला के खिलाफ धारा 332, 353, 186, 294 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं महिला का आरोप था कि बिजली निगम की टीम के सदस्य गलत तरीके से गेट फांद कर अंदर आए थे। इसके बाद उन्होंने उनके साथ गलत व्यहवार किया है। टीम के सदस्य उसे देख कर हंस भी रहे थे। उधर, गांधी नगर चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed