फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dowry, yamunanagar, haryana

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या!

Mon, 04 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Mon, 04 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
dowry, yamunanagar, haryana
दहेज - फोटो : yamunanagar
जगाधरी वर्कशाप। थाना फर्कपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव सुढै़ल में शनिवार देर रात विवाहिता की मौत हो गई। दो साल पहले मृतका की शादी हुई थी और देर रात उसका शव कमरे में लगे पंखे पर फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया, जिसके आधार पर थाना फर्कपुर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अंबाला जिले के गांव महलो निवासी नरमैल सिंह ने बताया कि शनिवार रात को बेटी के ससुराल से फोन पर सूचना मिली कि बेटी की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही वह तुरंत पहुंच गए, जहां आकर उन्हें पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर 2014 को 24 वर्षीय बेटी रजनीश कौर की शादी गांव सुढै़ल निवासी हरदीप के साथ की थी। तब उन्होंने अपनी ओर से अच्छा सामान दिया था। ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। लड़के वालों की ओर से कार की मांग की जा रही थी। कई बार लड़के वालों से बात की, लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले बेटी बीमार हो गई थी, तब उसे किसी ने दवाई तक नहीं दिलाई थी। जब उन्हें पता लगा, तो उन्होंने अपनी बेटी का इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि बेटी के गले पर चोट के निशान हैं। आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन



उधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका का पति हरदीप लाडवा में मोबाइल की दुकान करता है। वह रात को करीब नौ बजे घर आया था और उसकी पत्नी अपने कमरे में थी। हरदीप ने अपने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कुछ देर बार हरदीप ने फिर से दरवाजा खटखटाया, तब भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। हरदीप ने इस बारे में अन्य परिजनों को बताया और दरवाजा खोला। उन्होंने बताया कि रजनीश पंखे से फंदा लगा कर लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ::::
मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के आधार पर पति हरदीप, सास कमलेश, ससुर जसबीर, देवर गुरमीत व देवरानी मुकेश के खिलाफ धारा 304 बी व 34 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश कुमार, सब इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed