{"_id":"585acc864f1c1b1864e3b02c","slug":"dowery-bride-house-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने मायके आकर परिजनों की मदद से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला के पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
गांव ससौली माजरी निवासी रीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी छह अप्रैल 2015 को मुस्तफाबाद निवासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा, किंतु बाद में ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करने लगे और इसको लेकर उसे प्रताड़ित भी किया गया। इस दौरान मायके वालों ने कई मांगें पूरी भी की, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने एक दिन उसे पीटकर घर से निकाल दिया। परेशान होकर मायके आकर परिजनों की मदद से आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस थाना ने रीना की शिकायत पर उसके आरोपी पति अशोक कुमार, ससुर कर्मचंद, सास प्रकाशो देवी व देवर नरेश कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया।