फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

गोरक्षा दल को वाहन से कुचलने का प्रयास

Sat, 22 Aug 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Sat, 22 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोवंश को वाहन में लदकर वध के लिए बीबीपुर यमुना घाट के रास्ते से उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे गो तस्करों ने गोरक्षा दल के सदस्यों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने एक गो तस्कर को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने और गो तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

गोरक्षा दल के सदस्य प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ गो तस्कर टाटा सूमो में गोवंश को भरकर बीबीपुर यमुना घाट के रास्ते से उत्तर प्रदेश में वध के लिए लेकर जाएंगे। उन्होंने गो रक्षा स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बीबीपुर घाट के नजदीक नाका लगाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


देर रात गोवंश से भरा वाहन आया। उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया। गो तस्करों ने वाहन रोकने के बजाय उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। गो तस्करों में से एक की पहचान मुकारमपुर निवासी सद्दाम के रूप में की। गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी सद्दाम को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ जान से मारने के प्रयास और गो तस्करी के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


बैल सहित गोतस्कर काबू : उधर, छप्पर थाना पुलिस ने अंबाला रोड से यूपी में बैल को तस्करी के लिए लेकर जा रहे एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांधी नगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद दानिश के रूप में हुई। जांच अधिकारी एएसआई राकेश का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed