फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

एएसआई बीस हजार की रिश्वत लेता रंगेहाथ काबू

Wed, 26 Aug 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Wed, 26 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
छछरौली थाने में तैनात हरियाणा पुलिस के एक एएसआई को विजिलेंस टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई ने यह रकम एक केस में पकड़े गए व्यक्ति के भाई की कार छोड़ने के एवज में ली थी। एएसआई इससे पहले कार के मालिक को केस में फंसाने की धमकी देकर 30 हजार रुपये ले चुका था।
विज्ञापन


छछरौली निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। 22 अगस्त को वह अपने भाई दर्शन सिंह के साथ यमुनानगर फव्वारा चौक के नजदीक अपने आफिस में बैठा था। शाम को छछरौली थाने में तैनात एएसआई बलराज और अन्य पुलिस कर्मी आए और उसे, भाई दर्शन व उसकी स्कोडा कार को यमुनानगर थाने ले आए। करीब दो घंटे तक यमुनानगर थाने बिठाने के बाद उन्हें छछरौली थाने ले गए। पुलिस वालों ने उन्हें किसी किडनेपिंग के मामले में पकड़ा था।
विज्ञापन


हरविंद्र ने बताया कि छछरौली  थाने में उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई बलराज ने हरविंद्र सिंह से उसे व उसकी कार को छोड़ने के एवज में 30 हजार मांगे। पैसे न देने पर उसे व उसकी कार को केस में फंसाने की धमकी दी। एसएसआई बलराज ने थाने में हरविंद्र को मोबाइल देकर पैसे मंगवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरविंद्र ने उस मोबाइल से अपने रिश्तेदार को फोन किया और उससे 30 हजार रुपये मंगवाए। एएसआई बलराज ने यह रकम देकर उसे छोड़ दिया और कहा कि सुबह आकर कार ले जाना। हरविंद्र 23 अगस्त को अपनी कार लेने थाने आया तो बलराज ने कार छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की डिमांड की। हरविंद्र ने कहा कि वह 30 हजार रुपये दे चुका है।

इस पर बलराज ने कहा कि वह पैसे तुम्हें छोड़ने के बदले दिए थे। कार चाहिए तो एक लाख रुपये लेकर आओ। इसके बाद हरविंद्र अपने घर आ गया। हरविंद्र ने बताया कि एएसआई बलराज ने उसे कई बार फोन किए और एक लाख रुपये देने को कहा। दो दिन तक हरविंद्र उसे टालता रहा। अंत में कार छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये देने का सौदा तय हुआ। हरविंद्र ने यह रकम बुधवार को देनी थी लेकिन बुधवार सुबह हरविंद्र विजिलेंस कार्यालय पहुुंच गया और एएसआई द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत दी।


विजिलेंस ने बिछाया जाल
विजिलेंस इंचार्ज सतनारायण ने डीसी को मामले की सूचना दी। डीसी के आदेश पर तहसीलदार दर्शन सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में रेड टीम के साथ तैनात किया। इसके बाद हरविंद्र रंग लगे एक-एक हजार रुपये के 20 नोट लेकर छछरौली थाने पहुंचा। हरविंद्र को देखकर थाने में मौजूद एएसआई बलराज थाने के बाहर आ गया। हरविंद्र ने उसे 20 हजार रुपये थमाए, जिसे बलराज ने अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद बलराज ने कार की चाबी हरविंद्र को दे दी। इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम वहां पहुंच गई और बलराज को काबू कर उसकी जेब से रंग लगे 20 हजार रुपये बरामद कर लिए।

आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी विजिलेंस
विजिलेंस इंचार्ज सतनारायण ने बताया कि बुधवार रात को आरोपी को कस्टडी में रखा जाएगा। वीरवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed