फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

छात्राओं से छेड़छाड़ का एक आरोपी काबू, बाकी गिरफ्त से बाहर

Wed, 26 Aug 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Wed, 26 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव मंडौली के निजी स्कूल में दलित छात्राओं से छेड़छाड़ करने और विरोध करने छात्राओं और उनके भाइयों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर अंबाला जुवेनाइल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में थाना सदर पुलिस ने आरोपियों की सोमवार शाम से तलाश शुरू कर दी थी।  एक नाबालिग लड़का पुलिस के हाथ लगा।

शेष आधा दर्जन युवकों की तलाश में पुलिस देर रात और मंगलवार को पूरा दिन दबिश देती रही। पुलिस ने जिन सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है उनमें से छह माइनर हैं। थाना सदर एसएचओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


यह था मामला
मंडौली के निजी स्कूल में क्षेत्र के एक गांव की तीन लड़कियां नौंवी व दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। सोमवार को कुछ लड़के स्कूल में घुस आए और इन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़कियों ने यह बात स्कूल में पढ़ रहे अपने भाइयों को बताई। आरोपियों ने छात्राओं और उनके भाइयों को पीटा। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने छात्राओं के कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद थाने में परिजनों  ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed