फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and goods looted by giving lift to farmer in Yamunanagar

यमुनानगर: किसान काे लिफ्ट देकर नकदी व सामान लूटा, गले पर चाकू रखकर की वारदात

Tue, 25 Jan 2022 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 01:05 AM IST
सार

पुराना सहारनपुर रोड पर तेजली पावर हाउस के नजदीक अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Cash and goods looted by giving lift to farmer in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में पुराना सहारनपुर रोड पर दो बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने गले पर चाकू रखकर कैत निवासी किसान राजेंद्र कुमार से 56 हजार की नकदी, पर्स व मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलने पर शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। 
विज्ञापन


कैत निवासी राजेंद्र कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। रविवार को वह अपने बेटे के साले की बारात में इंद्री गया था। देर शाम वह इंद्री से बस के माध्यम से जगाधरी अग्रसेन चौक तक आया। अग्रसेन चौक पर वह अपने घर गांव कैत जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा था।
विज्ञापन


तभी अग्रसेन चौक की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार से उसने लिफ्ट मांगी, बाइक पर बैठकर पुराना सहारनपुर रोड से अपने घर की तरफ चल पड़े। इसके बाद कुछ दूरी पर चलते ही एक अन्य युवक ने भी बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। वह युवक भी उसके पीछे बाइक पर बैठ गया। शाम करीब 5.50 पर जब वह तेजली पावर हाउस के नजदीक पहुंचे तो आरोपी युवक ने बाइक को कच्चे रास्ते में मोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने आरोपियों को बाइक रोकने के लिए कहा तो कुछ दूरी पर जाकर आरोपी ने बाइक रोक ली। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर चाकू रख दिया। आरोपी ने उसे रुपये निकालने को कहा। जब उसने रुपये देने से मना किया तो बाइक चलाने वाले युवक ने उसके कपड़ों की तलाशी ली।

इस दौरान आरोपियों ने उसकी कोर्ट के अंदर वाली जेब से 50 हजार रुपये, उसका पर्स व मोबाइल निकाल लिया। उसके पर्स में छह हजार रुपये की नकदी, एचडीएफसी बैंक का एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद युवक उसे धक्का देकर बाइक पर फरार हो गए।  


जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed