{"_id":"64b6806600a83171a5053969","slug":"businessman-died-due-to-injured-by-car-collision-in-yamunanagar-cctv-footage-revealed-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत का खुलासा: परिजन सोचते रहे एक्टिवा से गिरकर गई जान, सीसीटीवी फुटेज ने खोल दिया राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापारी की मौत का खुलासा: परिजन सोचते रहे एक्टिवा से गिरकर गई जान, सीसीटीवी फुटेज ने खोल दिया राज
Tue, 18 Jul 2023 05:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:37 PM IST
सार
कपड़ा व्यापारी की मौत सड़क पर हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई थी। मटका चौक पर सड़क हादसा हुआ था। उन्हें राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचाया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में मटका चौक के पास सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी राजेश कॉलोनी निवासी अशोक कुमार की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी जान कार की टक्कर लगने से घायल होने पर गई थी। परिवार सदस्य पहले एक्टिवा से गिरकर घायल होने से उसकी मौत मान रहे थे। लेकिन जब मृतक के बेटे गौरव ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें कार कपड़ा व्यापारी की एक्टिवा को टक्कर मारती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद बेटे ने पुलिस को शिकायत दी। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजेश कॉलोनी निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शर्मा टेंट जगाधरी के पास पवन साड़ी के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान पर उसके साथ उसके पिता अशोक कुमार भी बैठते थे। गुप्ता पैलेस जगाधरी के पास वो अपना मैरिज पैलेस भी बना रहे हैं, जिसे देखने के लिए पिता अशोक स्कूटी पर वहां जा रहे थे।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े चार बजे उसे फोन पर किसी ने बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। उसे राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचाया है। यहां आकर देखा पिता अशोक बेहोशी की अवस्था में थे। उसके बाद पिता को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया। सिर में चोट लगने पर उनका ऑपरेशन किया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
14 जुलाई की अलसुबह उनकी मौत हो गई। पहले उन्हें बताया गया था कि एक्टिवा से गिरकर उसके पिता घायल हुए हैं। लेकिन जब उन्होंने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार उसके पिता की स्कूटी को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है।