{"_id":"5835df354f1c1be73413bd47","slug":"big-penthor-gost-befflo-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर ने बछड़ी का बनाया अपना शिकार, बछड़ी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैंथर ने बछड़ी का बनाया अपना शिकार, बछड़ी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिजराबाद स्थित खेतों में बने एक डेरे पर पैंथर ने एक बछड़ी को अपना शिकार बना लिया। परिवार वालों और जंगल के रखवाले ने बड़ी मुश्किल से पैंथर से बछड़ी को छुड़वाया लेकिन जब तक पैंथर से बछड़ी को छुड़वाया तब तक बछड़ी दम तोड़ चुकी थी। पैंथर के एरिया में आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
खिजराबाद निवासी किसान पृथ्वी वालिया और दशरथ वालिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक पैंथर रात के समय उनके घर के आस पास आता रहता है और उन्होंने कई बार उससे अपने पशुओं की रक्षा की है लेकिन मंगलवार रात उसने उनकी एक बछड़ी को अपना निशाना बना ही लिया। किसान पृथ्वी वालिया का कहना है कि पैंथर के आने से उसका परिवार भयभीत रहता है और वो पिछले कई सालों से खेतों में बने डेरे पर ही रहता है। घर का डेरा जंगल के पास होने से पैंथर कई बार उनके घर के पशुओं पर आक्रमण कर चुका है। रात के समय पूरा परिवार कई बार जगाकर गुजार देता है। रात के समय आग जलाकर रात गुजारनी पड़ती है।पीड़ित ने संबधित विभाग से अपील की है कि पैंथर को उनके घर के आस पास से जंगल में भेजने का प्रबंध किया जाए।